बाबा मंदिर की व्यवस्थाओं को करें सुदृढ़ : उपायुक्त
देवघर, मार्च 29 -- देवघर,प्रतिनिधि। समाहरणालय के सभागार में शनिवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में बाबा वैद्यनाथ मंदिर की व्यवस्थाओं और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर बैठक आयोजित की गई। इस दौरान डीसी ने बाबा मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा, सुगम जलार्पण और क्राउड मैनजेमेंट को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। ताकि श्रद्धालुओं को मंदिर में असुविधा नहीं हो। मौके पर मंदिर प्रांगण में साफ-सफाई व्यवस्था के अलावा फुट ओवर ब्रिज के मजबूतीकरण को लेकर डीसी ने संबंधित अधिकारियों व कार्यपालक अभियंता की टीम को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया। साथ ही बढ़ती गर्मी को देखते हुए श्रद्धालुओं की सुविधा के साथ, प्रांगण में जल का छिड़काव, पेयजल सुविधा एवं स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरुस्त करने का निर्देश संबंधि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.