घाटशिला, जनवरी 15 -- बहरागोड़ा।बहरागोड़ा प्रखंड के खंडामौदा गांव स्थित बाबा भूतेस्वर शिव मंदिर प्रागंण में एक दिवसीय मकर मेला का आयोजन किया गया है। इस दौरान स्थानीय संकीर्तन मंडलीयों द्वारा कीर्तन किया गया। इस दौरान मेले में कोई सारे खिलोने की दुकानें लगी हुई थी। इस अवसर पर मेला कमिटी द्वारा सभी भक्तो के बीच प्रसाद वितरण किया गया। इधर बुधवार की सुबह गांव गांव में पूजे गए टुसु के प्रतिमाओं को बच्चों ने तालाब तथा खाल नदी में जाकर विसर्जन किया। इस मौके पर कमिटी के सदस्य में से तारकेश्वर बेरा,विनय बेरा,ईशान बेरा,देवाशीष बेरा,प्रशांत बेरा,विनायक गिरी,बापुन बेरा,गिरधारी बेरा,अमित पाइकिरा,तपु बेरा,पिंटू बेरा,कमलेश बेरा,शिबेस्वर बेरा,सिद्धेस्वर बेरा,दिलीप बेरा,प्रिंस बेरा,राजू खामराई आदि समेत कोई सदस्य उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...