बाबा बैद्यनाथ के जलाभिषेक को खूंटी से 70 कांवरियों का जत्था रवाना
रांची, अगस्त 9 -- खूंटी, संवाददाता। खूंटी कांवरिया संघ का 70 सदस्यीय जत्था रविवार को बाबा बैद्यनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए देवघर रवाना हुआ। जत्थे में महिलाओं की भी अच्छी भागीदारी है। यात्रा के दौरान कांवरिये बाबा बैद्यनाथ के दर्शन-पूजन के साथ बाबा बासुकीनाथ और तारापीठ में भी पूजा-अर्चना करेंगे। देवघर रवाना होने से पहले सभी कांवरियों ने महादेव मंडा में विधिवत पूजा-अर्चना की। इसके बाद बाजे-गाजे के साथ पैदल मार्च करते हुए नेताजी चौक स्थित दुर्गा मंदिर पहुंचे। यहां भाजपा जिलाध्यक्ष आनंद कुमार ने कांवरियों का स्वागत किया और उन्हें अंगवस्त्र प्रदान किया। इसके बाद उन्होंने झंडी दिखाकर कांवरियों को बस से देवघर के लिए रवाना किया। यह भी पढ़ें- सिल्ली से देवघर के लिए रवाना हुआ कांवरियों का जत्था जत्थे का नेतृत्व जयप्रकाश भाला और अनूप साहू कर रहे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.