संतकबीरनगर, जून 25 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में गोरखपुर और संतकबीरनगर जनपद के बॉर्डर पर कुआनो नदी के किनारे स्थित ऐतिहासिक शिव मंदिर बाबा बैजूनाथ धाम आज तक उपेक्षा का शिकार रहा। आजादी के बाद से आज तक कोई भी मुख्यमंत्री न यहां आए और न ही यहां के विकास को लेकर कोई पहल की गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहले मुख्यमंत्री हैं जो यहां आ रहे हैं और मंदिर में पूजन-अर्चन करेंगे। इसके साथ ही कई सौगात भी देंगे। हालांकि बतौर सांसद उनका नाता यहां से पहले से ही रहा है। वे कई बार चुनावी प्रचार में आ चुके हैं। लेकिन बतौर मुख्यमंत्री पहली बार आएंगे। यह भी पढ़ें- सीएम योगी का तीन दिन गोरखपुर और बस्ती मंडल में दौरा, देंगे करोड़ों की सौगात उनके आने से बैजूनाथ धाम कॉरिडोर बनने की उम्मीद भी जग गई है।धनघटा तहसील क्षेत्र के पूर्वी छोर पर कु...