गौरीगंज, अगस्त 18 -- मुसाफिरखाना। क्षेत्र के निजामुद्दीनपुर चौराहे से मंगलवार को बड़ी संख्या में कांवरियों का जत्था बाबा बैजनाथ धाम के लिए रवाना हुआ। यात्रा से पहले हाजीगंज स्थित शिव मंदिर में हवन-पूजन किया गया। इसके बाद कांवरिये गाजे-बाजे के साथ नृत्य करते हुए हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारे लगाते हुए निजामुद्दीनपुर पहुंचे। हनुमान मंदिर में जलाभिषेक कर दर्शन किए। ग्रामीणों ने कांवरियों का फूल-मालाओं से स्वागत कर जलपान कराया। बाद में जत्था मुसाफिरखाना रेलवे स्टेशन पहुंचा, जहां से फरक्का एक्सप्रेस से बैजनाथ धाम के लिए रवाना हुआ। यह भी पढ़ें- पेठियाबागी से दर्जनों श्रद्धालु बाबा धाम के लिए रवाना यह भी पढ़ें- 105 किमी की पैदल यात्रा पर निकला कांवरियों का जत्था

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...