बाबा बूढ़ा अमरनाथ चट्टानी की साहसिक यात्रा पर निकला जत्था
रांची, अगस्त 18 -- रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड बजरंग दल के आह्वान पर बाबा बूढ़ा अमरनाथ चट्टानी की राष्ट्रीय साहसिक यात्रा के लिए झारखंड के अलग-अलग जिलों से श्रद्धालुओं का जत्था मंगलवार रवाना हुआ। यह जत्था हटिया रेलवे स्टेशन से जम्मू-कश्मीर के लिए निकला। रांची महानगर, रांची ग्रामीण, रामगढ़, बोकारो महानगर, गुमला, लोहरदगा, लातेहार, पलामू, गढ़वा, हजारीबाग एवं कोडरमा सहित 11 जिलों से करीब 250 श्रद्धालु इस यात्रा में शामिल हुए। इस मौके पर श्रद्धालुओं का भगवा अंगवस्त्र से अभिनंदन किया गया। इसके बाद भगवा ध्वज दिखाकर भक्तों को भगवती नगर बेस कैंप के लिए रवाना किया गया। बजरंग दल के प्रांत संयोजक व यात्रा प्रमुख रंगनाथ महतो ने कहा कि बाबा बूढ़ा अमरनाथ चट्टानी यात्रा 2005 से निरंतर आयोजित की जा रही राष्ट्रीय साहसिक एवं धार्मिक यात्रा है। पुंछ जिले म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.