मऊ, दिसम्बर 11 -- मऊ। बाबा बिहारी दास मंदिर समिति के प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने बुधवार को रानीपुर स्थित मंगलम भवन में कैबिनेट मंत्री एके शर्मा से मिलकर मंदिर के सुन्दरीकरण और धर्मशाला निर्माण को लेकर प्रस्ताव रखा। कैबिनेट मंत्री एके शर्मा ने प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों से विस्तार से जानकारी हासिल की। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने बताया कि बिहारी दास मंदिर ब्राह्मण टोला दक्षिण टोला स्थित एक प्राचीन मंदिर है। धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत संरक्षण के लिए इस धरोहर को जीवित रखते हुए भव्य रूप प्रदान किया जाना चाहिए। यह मंदिर जिले के प्राचीन मंदिरों में शुमार है। इसी मंदिर से मऊ की प्राचीन रामलीला प्रारंभ होती है जो अयोध्या के नाम से भी जाना जाता है। शहर की रामलीला यहीं से प्रारम्भ होकर यहीं पर समाप्त भी होती है। प्रतिनिध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.