बाबा बागेश्वर महादेव मंदिर में प्रकाश सौंदर्यीकरण शुरू
सहारनपुर, मई 10 -- सहारनपुर। पौराणिक एवं श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र बाबा बागेश्वर महादेव मंदिर में शुक्रवार को लाइट के माध्यम से सौंदर्यीकरण कार्य का शुभारंभ किया गया। सहारनपुर विकास प्राधिकरण द्वारा करीब 47 लाख रुपये की लागत से मंदिर परिसर को आकर्षक रोशनी से सजाया जाएगा। कार्य का शुभारंभ नगर विधायक राजीव गुम्बर, भाजपा महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई, बागेश्वर महादेव सभा के अध्यक्ष धर्मवीर गर्ग तथा प्रबंधक राजीव गोयल ने संयुक्त रूप से बाबा बागेश्वर महादेव का जलाभिषेक और पूजा-अर्चना कर नारियल फोड़कर किया। विधायक राजीव गुम्बर ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में धार्मिक स्थलों के विकास व सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सभा अध्यक्ष धर्मवीर गर्ग और प्रबंधक राजीव गोयल ने कहा कि कार्य पूरा होने पर मंदिर की सुंदरता बढ़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.