बाबा बागेश्वर को ढोंगी-धूर्त बताने वाले रामदेव ने अब उन्हें पूज्य कहा, अपने भड़कने की वजह भी बताई
हरिद्वार, नवम्बर 25 -- बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर पहले तीखी टिप्पणी करने वाले योग गुरु बाबा रामदेव ने अब विवाद को खत्म करने की अपील की है। उन्होंने अब बाबा बागेश्वर को अपना छोटा भाई बताते हुए उनके प्रति सम्मान जताया है। रामदेव ने कहा कि विवाद के बीच उनकी बाबा बागेश्वर से बातचीत हुई थी। तब उन्होंने अपनी नाराजगी की वजह भी बताई थी। रामदेव के मुताबिक, देवी-देवताओं के बीच तुलना और ऐसी टिप्पणियां, जिनसे उनका अपमान हो, उन्हें बेहद आहत करती हैं। यह सनातन परंपरा नहीं है। योगगुरु स्वामी रामदेव ने कहा कि उन्होंने बाबा बागेश्वर से बातचीत में दो बातें रखीं। पहली यह कि देवी-देवताओं के बीच तुलना करना और उनके अपमान वाली टिप्पणियां करना उचित नहीं है। भगवान के बीच कोई भेद नहीं है। भगवान के नाम, जाति और धर्म के नाम पर मतभेद स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.