बाबा बागनाथ की तपस्थली में गूंजा योग का संदेश
बागेश्वर, जून 16 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में सरयू तट स्थित बाबा बागनाथ की तपस्थली में भारतीय रेड क्रॉस समिति, जन शिक्षण संस्थान और आयुष विभाग के संयुक्त तत्वावधान में योग पूर्वाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जन शिक्षण संस्थान के स्वयंसेवियों, आयुष विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों तथा रेड क्रॉस समिति के सदस्यों ने सहभागिता कर योगाभ्यास किया। इस दौरान प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कराया गया। साथ ही योग के शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक लाभों की जानकारी भी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि योग स्वस्थ, संतुलित और तनावमुक्त जीवन का आधार है तथा व्यक्ति और समाज के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।रेड यह भी पढ़ें- बाबा बागनाथ की तपस्थली में गूंजा योग का संद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.