देवघर, फरवरी 21 -- देवघर। देवघर नगर निगम चुनाव की तिथि ज्यों-ज्यों नजदीक आती जा रही है, राजनीतिक सरगर्मी भी बढ़ने लगी है। देवघर नगर निगम के महापौर पद से लेकर 36 वार्डों के लिए पार्षद पद के प्रत्याशियों की ओर से पूरी ताकत झोंक दी गयी है। मेयर पद के लिए 18 जबकि 36 वार्ड पार्षद के विरूद्ध 225 प्रत्याशी चुनावी समर में उतरे हैं। देवघर नगर निगम के मेयर प्रत्याशी नागेंद्र नाथ बलियासे उर्फ बाबा बलियासे ने अपने चुनाव प्रचार के क्रम में शुक्रवार को भव्य यात्रा निकाली। बड़ी संख्या में नगरवासियों से घिरे बाबा ने मेयर प्रत्याशी के रूप में नगर निगमवासियों से समर्थन की अपील की। मुख्य कार्यालय बिलासी टाउन से शुरू हुई यात्रा नगर के विभिन्न हिस्सों से होकर गुजरी। यात्रा के क्रम में लोगों से मिल रहे समर्थन से अभिभूत नागेंद्र नाथ बलियासे उर्फ बाबा बलियासे ने...