सीवान, जुलाई 25 -- सीवान। शहर से बाबा अमरनाथ और माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का एक जत्था शुक्रवार को जम्मू तवी एक्सप्रेस से रवाना हुआ। जत्थे में शहर के कई पत्रकार, व्यवसायी, चिकित्सक व अन्य श्रद्धालु शामिल हैं। ट्रेन रवाना होने से पहले रेलवे स्टेशन पर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह और उमंग देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे का अभिवादन करते हुए सुखद व मंगलमय यात्रा की कामना की। पूरे वातावरण में हर-हर महादेव और जय माता दी के जयघोष गूंजते रहे। श्रद्धालु पहले बाबा बर्फानी के पवित्र हिमलिंग के दर्शन करेंगे, इसके बाद माता वैष्णो देवी के दरबार में माथा टेककर परिवार, समाज और देश की सुख-समृद्धि एवं शांति की प्रार्थना करेंगे। यात्रा पर रवाना होने वाले श्रद्धालुओं ने बताया कि बाबा अमरनाथ और माता वैष्णो देवी के दर्शन का अवसर मिलना उन...