बाबा बर्फानी के भक्तों की सेवा के लिए काशी के स्वयंसेवी रविवार को चंदनबाड़ी रवाना हुए। उनका जत्था दो ट्रेनों से गया।
वाराणसी, जून 29 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। बाबा बर्फानी के भक्तों की सेवा के लिए काशी के स्वयंसेवी रविवार को चंदनबाड़ी रवाना हुए। उनका जत्था दो ट्रेनों से गया। इससे पहले शहर में आकर्षक शोभायात्रा निकाली गई। लक्सा से शुरू होकर यह गुरुबाग, कमच्छा, भेलूपुर, सोनारपुरा, मदनपुरा, गोदौलिया, चौक, मैदागिन, लहुराबीर, मलदहिया होते हुए कैंट स्टेशन पहुंची। इसमें बाबा बर्फानी की अनुकृति पुष्प सज्जित वाहन पर रखी गई। शोभायात्रा में शामिल वाटर टैंकर सड़क धोते हुए आगे बढ़ रहे थे। बाइक सवार स्वयंसेवकों के जत्थे के बीच बाबा बर्फानी की बर्फ से तैयार अनुकृति पुष्प सज्जित वाहन पर रखी गई थी। शोभायात्रा के उद्घाटन पर मेयर अशोक तिवारी, राज्यमंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्रा 'दयालु', विधायकद्वय डॉ. नीलकंठ तिवारी और सौरभ श्रीवास्तव मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- बाबा अमरनाथ को श...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.