प्रयागराज, अप्रैल 20 -- प्रयागराज। प्रयागराज से इस बार बाबा बर्फानी (अमरनाथ गुफा) की यात्रा के लिए भक्तों की संख्या का रिकॉर्ड बन सकता है। पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की मानसरोवर शाखा में आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए तीन जुलाई से यात्रा शुरू होगी। यात्रा के लिए पीएनबी में पंद्रह अप्रैल से आवेदन लिया जा रहा है। पंद्रह व सोलह अप्रैल को दो दिनों में एक हजार लोग आवेदन जमा कर चुके हैं। शुक्रवार को यह आंकड़ा तीन सौ और बढ़ गया। इस लिहाज से तीन दिनों में कुल 1300 आवेदन जमा हुए हैं। आवेदन प्रक्रिया का कार्य देख रहे लक्ष्मीकांत मिश्र ने बताया कि पिछले आठ वर्षों में शुरुआती दो दिनों में इतना आवेदन पहली बार हुआ है। यह भी पढ़ें- जब चारधाम जाने से राज्यपाल को रोका, माफी भी मांगनी पड़ी; ऐसे तय होते हैं कपाट खुलने के दि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.