बाबा बर्फानी के दर्शन को जाएंगे रिकॉर्ड श्रद्धालु
प्रयागराज, जून 10 -- प्रयागराज। प्रयागराज से इस बार बाबा बर्फानी (अमरनाथ यात्रा) की यात्रा पर जाने वालों का नया रिकॉर्ड बनने जा रहा है। प्रयागराज से जाने वालों का आंकड़ा दो हजार तक पहुंच गया है। जिन्हें तीन जुलाई से शुरू होने जा रही यात्रा के लिए पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की मानसरोवर शाखा से परमिट दिया जा चुका है। बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए पीएनबी में पंद्रह अप्रैल से परमिट देने के लिए ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत की गई थी। प्रक्रिया का कार्य देख रहे लक्ष्मीकांत मिश्र ने बताया कि पिछले दस वर्षों का रिकार्ड इस बार टूट जाएगा। एक सप्ताह तक और आवेदन प्रक्रिया चलती रहेगी लेकिन अब इक्का-दुक्का लोगों के ही आने की संभावना है। जबकि 31 मई तक काफी लोग आ रहे थे। प्रयागराज से पहली बार दो हजार भक्तों को परमिट दिया गया है। पिछले वर्ष 2025 में 1200...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.