छपरा, जुलाई 10 -- फोटो 5 ट्रेन पर सवार होने से पहले शुक्रवार को छपरा जंक्शन पर नारा लगाते बाबा बर्फानी के भक्त छपरा हमारे संवाददाता l धार्मिक आस्था के बीच शुक्रवार को छपरा से बाबा बर्फानी के पवित्र दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का दूसरा जत्था पूरे उत्साह और भक्ति भाव के साथ अमरनाथ यात्रा पर रवाना हुआ। यह भी पढ़ें- बाबा अमरनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवानाचढ़ावा और विदाई अमरनाथ एक्सप्रेस से रवाना हुए करीब तीन दर्जन श्रद्धालुओं का रेलवे स्टेशन पर परिजनों, मित्रों और स्थानीय लोगों ने फूल-मालाएं पहनाकर तथा शुभकामनाएं देकर विदाई दी। स्टेशन परिसर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से देर तक गूंजता रहा । यात्रा पर रवाना होने से पहले श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की विधिवत पूजा-अर्चना कर बाबा बर्फानी का स्मरण किया तथा यात्रा के सफल, सुरक्षित और...