हाथरस, जुलाई 3 -- हाथरस। भोले की फौज करेगी मौज के जयघोष के साथ बाबा बर्फानी के दरबार के लिए हाथरस जिले से सवा चार सौ श्रध्दालु जाएंगे। पहलगांव व बालटाल रूट से श्रध्दालु दूरी तय करेंगे। बाबा बर्फानी के दरबार जाने के लिए श्रध्दालुओं में खासा उत्साह है। श्रध्दालु तैयारियों में जुटे हुए हैं। जिले से अगस्त के पहले सप्ताह तक यात्री रवाना होंगे। अमरनाथ यात्रा की शुरुआत तीन जुलाई से हो गई है। इस साल हाथरस जिले से भी काफी संख्या में श्रध्दालु जाएंगे। अप्रैल मई में शहर के मधुगढी स्थित पीएनबी शाखा में पंजीकरण की शुरुआत हुई थी। इस दौरान एक दिन में बालटाल रूट से सात व पहलगांव रूट से सात श्रध्दालुओं ने पंजीकरण कराया था। जिले से कुल सवा चार सौ श्रध्दालुओं ने यात्रा पर जाने के लिए पंजीकरण कराया है。 यह भी पढ़ें- अमरनाथ यात्रा के लिए दूसरा जत्था रवानापहलगा...