प्रयागराज, जुलाई 3 -- प्रयागराज, संवाददाता। तीन जुलाई से शुरू हुई बाबा बर्फानी के दर्शन की यात्रा के लिए प्रयागराज से 116 श्रद्धालुओं का जत्था शुक्रवार को ट्रेन से रवाना हुआ। सूबेदारगंज स्टेशन पर रवाना होने से पहले श्रद्धालुओं ने हाथों में तिरंगा लेकर हर-हर महादेव व बाबा बर्फानी की जय हो का जयकारा लगाया।श्रद्धालुओं में वरिष्ठ पार्षद अखिलेश कुमार सिंह, दीपक जायसवाल, अभिषेक सिंह, अमित केसरवानी, अभिषेक केसरवानी, रोहित तिवारी, सुनील मिश्र आदि शामिल रहे। यह भी पढ़ें- Amarnath Yatra 2026 पर जा रहे तो ऑफलाइन-ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के साथ जानें यात्रा के लिए कौन सा रास्ता चुनें? यह भी पढ़ें- शिव शक्ति जन सेवा संस्था का पहला जत्था हुआ रवाना

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...