भदोही, फरवरी 3 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। ब्रम्हांडनायक देवाधिदेव का सोमवार की शाम शृंगार किया गया। इस दौरान बाबा बड़े शिव धाम एवं बाबा तिलेश्वरनाथ मंदिर में आस्थावानों का जमघट रात तक लगा रहा। महादेव के नारों से पूरा नगर गुंजायमान रहा। अखिल ब्रह्मांड नायक बाबा बड़े शिव तथा बाबा तिलेश्वरनाथ का साप्ताहिक महाआरती पूजन के पूर्व सुगंधित पुष्पों तथा पंच द्रव्य से भव्य शृंगार किया गया। भव्य स्वरूप में दर्शन-पूजन कर भक्त निहाल हो गए। अलौकिक स्वरुप के दर्शन-पूजन के लिए सायंकाल से ही श्रद्धालु मंदिर पहुंचने लगे थे। आरती-पूजन के समय पूरा परिसर श्रद्धालु नर-नारियों से भर गया था। इस दौरान भक्तों से भरा परिसर हर-हर, बम-बम से गूंज उठा। डमरु, शंख तथा करतल ध्वनि के बीच पुजारी द्वारा महाआरती की गई। स्तुति गान के उपरांत महाप्रसाद का वितरण कराया गया। इस ...