भदोही, फरवरी 28 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में शुक्रवार को रंगभरी एकादशी पर्व धूमधाम से मनाया गया। फाल्गुन एकादशी पर बाबा बड़े शिव, हनुमान गढ़ी, गोपेश्वरनाथ, सिद्धेश्वरनाथ, मनकामेश्वर नाथ, जोगीबीर, जागेश्वर महादेव के कबूतरनाथ एवं ग्रामीण क्षेत्र तिलेश्वरनाथ, पांडवानाथ स्वामी बड़ा देव, धनेश्वर महादेव कमलेश्वर नाथ धाम में पूरे दिन भक्तों की कतार लगी रही। बाबा बड़े शिव धाम में शुक्रवार की शाम रंगभरी एकादशी महोत्सव का आयोजन किया गया। इस मौके बाबा बड़े शिव धाम सेवा समिति द्वारा देवाधिदेव का परम पावन दिव्य स्वरूप शृंगार किया गया। इसके साथ ही दर्शन-पूजन का क्रम रात तक चला। बिजली के झालरों और आकर्षक रंग बिरंगे सुगंधित पुष्पों से सजे बाबा के दरबार में श्रद्धालुओं ने जमकर अबीर और गुलाल उड़ाया। भक्तिमय माहौल से नगर एवं ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.