हाजीपुर, फरवरी 18 -- सहदेई बुजुर्ग। सं.सू. बाबा बटेश्वर नाथ धाम में महाशिवरात्रि के मौके पर लगे दो दिवसीय राजकीय मेले के संपन्न होने के बाद भी भीड़ उमड़ रही है। वैसे तो मेला एक माह तक चलेगा, लेकिन प्रशासनिक स्तर पर दो दिवसीय राजकीय मेला का आयोजन किया गया था, जो संपन्न हो गया। दो दिवसीय इस मेला का आयोजन जिला प्रशासन द्वारा किया गया था। श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु सुरक्षा, विधि-व्यवस्था, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था एवं यातायात नियंत्रण के व्यापक प्रबंध किए गए थे। सांस्कृतिक कार्यक्रम के प्रथम दिवस बॉलीवुड की प्रसिद्ध गायिका प्रिया मल्लिक एवं अन्य नामचीन कलाकारों ने प्रस्तुति दी। जबकि दूसरे दिन शिखा राजपूत एवं अमर आनंद ने मनमोहक प्रस्तुतियां दी। इस दौरान लोकनृत्य झिझिया, झूमर, मसान होली, राधा-कृष्ण होली, शिव विवाह एवं शिव बारात की भव्य एवं आकर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.