शामली, मार्च 3 -- शहर के हनुमान धाम में देर रात होली मिलन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने बाबा बजरंगबली के प्रांगण में एकत्र होकर भक्ति और उल्लास के साथ फूलों की होली खेली। पूरा वातावरण भक्ति रस और रंगों की खुशबू से सराबोर रहा। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा बजरंगबली के विशेष श्रृंगार से हुई। मंदिर परिसर को फूलों से सजाया गया तथा भगवान को 56 भोग अर्पित किए गए। इसके उपरांत संगीत मय सुंदरकांड का आयोजन हुआ, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से सुंदरकांड का पाठ किया। पूजा-अर्चना पंडित देवेंद्र शास्त्री द्वारा विधिवत संपन्न कराई गई।कार्यक्रम के दौरान मंदिर के प्रधान सलिल द्विवेदी द्वारा महाआरती की गई। भजन कलाकारों ने बाबा के सुंदर-सुंदर भजन प्रस्तुत किए, जिन पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते और गाते रहे। पूरा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.