बिहारशरीफ, मार्च 6 -- हरनौत, निज संवाददाता। सबनहुआ डीह स्थित बाबा बख्तौर परिसर में रविवार को झंडारोपण किया जाएगा। इसमें सैकड़ों भक्त शामिल होंगे। यज्ञाधीश त्यागी बाबा ने भक्तों ने हनुमानी झंडा बांस के करची में लगाकर व अपने घरों में घुमाकर यहां लाकर इस आयोजन में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने बताया कि बाजा गाजा के साथ पहले नगर भ्रमण किया जाएगा। इसके बाद विधिवत यहां झंडारोपन होगा। इस जगह पर 15 अप्रैल से 26 अप्रैल तक सतचंडी महायज्ञ सह बाबा बख्तौर की उज्जैन पूजा की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...