बाबा फौजदारी नाथ में उमड़ा भक्तों का सैलाब
दुमका, अगस्त 26 -- जरमुंडी, प्रतिनिधि। राजकीय श्रावणी मेला महोत्सव -2026 अब पूरी तरह से ढ़लान पर है। कुछ दिनों में सावन भी समाप्त हो रहा है। सावन के अंतिम दौर में भी बाबा फौजदारीनाथ के भक्तों में उत्साह कम होता नहीं दिख रहा है। सावन के 27वें दिन मंगलवार को जलार्पण के लिए सुप्रसिद्ध तीर्थ स्थान फौजदारी दरबार बाबा बासुकीनाथ धाम में कांवरियों का सैलाब उमड़ पड़ा। मंगलवार की शाम 5 बजे तक एक लाख से भी अधिक कांवरियों ने बाबा को जलार्पण किया है। इससे पूर्व अंतिम सोमवारी के मौके पर 1.55 लाख भक्तों ने बाबा फौजदारीनाथ का जलार्पण किया था। मंगलवार को भी प्रशासन की ओर से भी किाफी चुस्त व्यवस्था की गई थी।
भक्तों की व्यवस्था भीड़ को देखते हुए प्रशासन की ओर से जलार्पण के लिए अरघा लगा दिया गया था। जहां से सुगमता पूर्वक कतारबद्ध होकर कांवरिया जलार्पण कर रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.