बदायूं, मार्च 30 -- हर साल की तरह इस साल भी बाबा फरीद के पोते कुतबे बदायूं हजरत मुफ्ती शाह मोहम्मद इब्राहिम फरीदी का दो रोला सालाना उर्स अकीदत व एहतराम के साथ शुरू हो गया। उर्स के पहले दिन आगाज सुबह के वक्त कुरआन ख्वानी से हुआ। आगाज के मौके पर उलमा-ए-कराम व हाफिज-ए-कुरआन ने तिलावत कर खास दुआयें कीं। जिसमें बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने शिरकत कर दरगाह शरीफ की फिजाओं को रूहानियत से भर दिया। सुबह से ही दूर-दराज इलाकों से जायरीन की आमद शुरू हो गई थी, जो दिनभर जारी रही। दरगाह शरीफ पर हाजिरी देने और चादरपोशी के लिए अकीदतमंदों का दिन भर तांता लगा रहा, जिससे पूरे इलाके में रौनक का माहौल बना रहा। जुहर की नमाज के बाद परंपरागत (रिवायती) तौर पर नियाज ग्यारहवीं शरीफ का इनकाद किया गया और गौस पाक का लंगर तकसीम किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...