धनबाद, अप्रैल 2 -- चासनाला। चैत्र पूर्णिमा और हनुमान जयंती की पूर्व संध्या पर बुधवार को चासनाला केके गेट स्थित बाबा श्री प्रेमनाथ शिव मंदिर परिसर में 24 घंटे का अखंड हरि कीर्तन शुरू हुआ। पूजा-अर्चना के बाद शुरू हुए इस कीर्तन में जामाडोबा के व्यास परमानन्द सिंह और उनकी टीम भक्ति भजनों की अमृत वर्षा कर रही है। मंदिर समिति ने बताया कि गुरुवार दोपहर 1:20 बजे कीर्तन का समापन हवन-यज्ञ के साथ होगा। इसके बाद महाआरती और भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया जाएगा। समापन के पश्चात हनुमान जयंती का उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा।इस धार्मिक अनुष्ठान को सफल बनाने में पुजारी शम्भूनाथ तिवारी, अध्यक्ष विनोद पाठक, विश्वनाथ राय, राजकुमार सिंह, सीताराम मिस्त्री, मन्नू कुमार सिंह, पंकज कुमार सिंह और विजय कुमार सिंह सहित अन्य सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.