मथुरा, जनवरी 24 -- जुगल जोड़ी परिक्रमा मार्ग स्थित रंगीली कुंज आश्रम में चतुर श्रेणी संप्रदाय विरक्त वैष्णव परिषद वृंदावन के द्वारा बाबा प्रिया शरण दास को महंताई चादर उड़ाई गई। वृंदावन के सभी प्रमुख संत और महंत के द्वारा बाबा प्रिया शरण दास को महंत के रूप में आशीर्वाद प्रदान किया गया। गुरुवार को चतु: संप्रदाय विरक्त वैष्णव परिषद वृंदावन के द्वारा महंत के रूप में उन्हें मान्यता दी गई। रंगीली कुंज के महंत बाबा श्याम दास ने कहा के महंत होना अपने आप में बहुत बड़ी बात है और उसको निभाना उससे भी बड़ी बात है। महामंडलेश्वर राधा प्रसाद देव जू महाराज ने कहा कि प्रिया शरण जैसे महंत संत परंपरा के संवाहक हैं। उनके द्वारा समाज में एक आदर्श स्थापित किया जाना चाहिए। इस अवसर पर महंत मोहनी बिहारी शरण, महंत गोरेलाल, हेमकांत शरण देव, कुंज बिहारी महाराज, महंत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.