विकासनगर, दिसम्बर 10 -- विकासनगर, कार्यालय संवाददाता। दिल्ली के झंडेवालान में स्थित बाबा पीर रतन नाथ मंदिर परिसर में डीडीए की ओर से की गई तोड़फोड का कांग्रेसियों ने विरोध किया है। उन्होंने केशव कुंज की पार्किंग के लिए मंदिर की जमीन कब्जाने के आरोपों की उच्चस्तरीय जांच करने, मंदिर की नाकेबंदी हटाने और तोड़े गए हिस्से का पुनर्निर्माण करने की मांग की है। कांग्रेस सेवादल के प्रदेश प्रवक्ता भास्कर चुग, अशोक मल्होत्रा और कांग्रेस सोशल मीडिया के प्रदेश उपाध्यक्ष सरदार बलजीत सिंह ने प्रेस वार्ता कर कहा कि पेशावर के झंडा बाज़ार में स्थित मंदिर दरगाह पीर रतननाथ आज भी पाकिस्तान में बचे हुए कुछ गिने-चुने हिंदू मंदिरों में से एक हैं। जहां शिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। यह 1400 साल पुराना मंदिर नाथ संप्रदाय की शाखा का प्रतिनिधित्व करता है। व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.