मुरादाबाद, फरवरी 2 -- श्री राम बालाजी धाम बाबा नीब करौरी आश्रम ट्रस्ट का वार्षिकोत्सव 19 से 23 फरवरी तक मनाया जाएगा। बैठक में निर्णय लिया गया कि मंदिर में राधा कृष्ण की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा भी कराई जाएगी। पंच कुंडीय यज्ञ काशी के आचार्य घनश्याम त्रिपाठी कराएंगे। एक विशेष आयोजन के तहत एक गरीब परिवार की बेटी का विवाह भी कराया जाएगा। बैठक में राजेश कुमार गुप्ता, विनीत गुप्ता, गौरव अग्रवाल, शैलेंद्र प्रकाश गुप्ता, दिनेश कटारा, पुखराज, गिरीश चंद्र गुप्ता, नितिन गुप्ता,अविनाश गुप्ता, राम गुप्ता आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.