लखनऊ, अप्रैल 26 -- इण्डियन हेल्पलाइन सोसाइटी द्वारा संचालित सेवा प्रकल्प 'बृज की रसोई' के अंतर्गत रविवार को आशियाना में भोजन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। बाबा नीम करौली की प्रेरणा से समर्पित इस अभियान के तहत बड़ी संख्या में जरूरतमंद बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को सम्मानपूर्वक पौष्टिक भोजन कराया गया। संस्था के संस्थापक विपिन शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि यह प्रयास समाज में करुणा और मानवीय मूल्यों को जीवित रखने के लिए है। कार्यक्रम के दौरान सदस्य दिव्यांशु राज आनंद (वंश) का जन्मदिन भी बच्चों के साथ केक काटकर मनाया गया। संस्था ने अपील की कि लोग अपने जन्मदिन और वर्षगांठ जैसे विशेष अवसरों को फिजूलखर्ची के बजाय जरूरतमंदों के साथ साझा कर सार्थक बनाएं। यह भी पढ़ें- बलराम प्रसाद की पुण्यतिथि पर व्यावसायियों ने दी श्रद्धांजलि संस्था के सदस्यों वि...