लखनऊ, मार्च 29 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता।बाबा नीब करौरी की जन्मस्थली फिरोजाबाद के अकबरपुर गांव को पर्यटन का नया हब बनेगी। पर्यटन विभाग वहां बड़े पैमाने पर विकास कार्य करा रहा है। इसी कड़ी में वहां एक आधुनिक कन्वेंशन सेंटर का निर्माण तेजी से जारी है, जिसका करीब 90 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है।इस परियोजना के अप्रैल 2026 के अंत तक पूर्ण होने की संभावना है। करीब 865.98 लाख रुपये की लागत से इस कन्वेंशन सेंटर का निर्माण कराया जा रहा है। यह केंद्र न सिर्फ धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देगा, बल्कि यहां आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं भी उपलब्ध कराएगा।कन्वेंशन सेंटर में मल्टीपर्पज हॉल, सांस्कृतिक ब्लॉक और एक आधुनिक एग्जीबिशन हॉल बनाया जा रहा है। इस एग्जीबिशन हॉल में नीब करौरी बाबा के जीवन से जुड़े विभिन्न पहलुओं और उनकी आध्यात्मिक यात्रा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.