मुरादाबाद, अप्रैल 2 -- मुरादाबाद। श्री राम बालाजी धाम बाबा नीब करौरी आश्रम में भी दो दिवसीय बालाजी जन्मोत्सव आयोजित किया गया। गुरुवार को रामचरित मानस के पाठ को विश्राम दिया गया। इसके बाद हवन हुआ। श्रद्धालुओं ने आहुतियां देकर मंगल कामना की। हनुमान चालीसा एवं विनय चालीसा भी पढ़ा गया। अंत में भोग लगाकर भंडारा आरंभ किया गया। विभोग लोहिया, अनिल कुमार शर्मा, राकेश गुप्ता, विपिन गुप्ता, शैलेंद्र कुमार गुप्ता, अश्विनी गुप्ता, देवेंद्र बिष्ट, जयदेव यादव, विनोद राय, हरिओम गुप्ता, संजीव कपूर, धीरज कुमार, पूनम शर्मा, सीमा गुप्ता,लवी गुप्ता आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...