जामताड़ा, अप्रैल 6 -- नारायणपुर, प्रतिनिधि। सदर प्रखंड क्षेत्र के नारायणपुर मंडल टोला में सोमवार को बाबा नायक पूजा हर्षोउल्लास और श्रद्धा के साथ धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर तेली समाज के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला और पूरे गांव में भक्तिमय वातावरण बना रहा। पूजा की शुरुआत शनिवार को नहाय-खाय के साथ हुई, जिसमें श्रद्धालुओं ने कोंहड़ा-भात ग्रहण कर अनुष्ठान का आरंभ किया। रविवार को व्रत रखते हुए शाम में तालाब किनारे घाट पूजन किया गया। इसके बाद रात्रि में घर पर खरना प्रसाद तैयार कर विधिवत ग्रहण किया गया।सोमवार को अंतिम दिन सुबह पुनः घाट पूजन किया गया। इसके उपरांत घर में भगवान भास्कर, भगवान विष्णु एवं बाबा नायक को अर्घ्य अर्पित किया गया। परंपरा के अनुसार बकरे (खस्सी) की बलि देकर पूजा का समापन हुआ।यह पूजा तेली समाज द्वारा अपनी सामर्थ्य के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.