कानपुर, मई 8 -- कानपुर। किदवई नगर स्थित गुरुद्वारा बाबा नामदेव में 10 मई को विशेष संगत जोड़ मेला एवं गुरमत समागम का आयोजन कियाजाएगा। यह आयोजन गुरु हरगोबिंद साहिब जी के गुरगद्दी दिवस को समर्पित रहेगा। कानपुर की विभिन्न स्त्री सत्संग संस्थाओं की बहनें विशेष रूप से भाग लेंगी और सेवा कार्यों का संचालन करेंगी। बाबा नामदेव गुरुद्वारे के प्रधान सरदार नीतू सिंह ने बताया कि शाम के दीवान में प्रसिद्ध रागी भाई लखविंदर सिंह शबद कीर्तन से संगत को निहाल करेंगे। सम्पूर्ण आयोजन स्त्री सत्संग की बहनों एवं सेवादारों से संचालित होगा। उन्होंने बताया कि सिख गुरुओं ने स्त्री और पुरुष को समान दर्जा दिया है। इसी भावना को ध्यान में रखते हुए यह विशेष समागम आयोजित किया जा रहा है। वार्ता में सुरिंदर कौर, अमरजीत कौर, नीना बहन, इंदु अरोड़ा, गुरविंदर सिंह वासु (प्रिंस)...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.