जमशेदपुर, जून 9 -- सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन तुलसी भवन द्वारा प्रयाग कक्ष में मासिक "काव्य कलश" सह हिन्दी के प्रख्यात साहित्यकार बाबा नागार्जुन की जयंती समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामनंदन प्रसाद ने की, जबकि संचालन अशोक पाठक स्नेही ने और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. अजय कुमार ओझा ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में रांची से आए सकलदेव चौरसिया ने परिवार संस्था की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए उसे सशक्त बनाने का आह्वान किया। दीप प्रज्ज्वलन एवं माधवी उपाध्याय की सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। स्वागत भाषण डॉ. प्रसेनजित तिवारी ने दिया, जबकि सुरेश चंद्र झा ने बाबा नागार्जुन के साहित्यिक योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला।काव्य यह भी पढ़ें- ब्रजेन्द्र नाथ मिश्र के उपन्यास 'छूटता छोर अंतिम मोड़' का लोकार्पण कलश में शहर क...