दरभंगा, जून 25 -- बेनीपुर। तरौनी गांव में जनकवि बाबा नागार्जुन की जयंती 30 जून को आयोजित होगी। कार्यक्रम का उद्घाटन पथ निर्माण मंत्री सह प्रभारी मंत्री ई शैलेंद्र कुमार और स्थानीय विधायक विनय कुमार चौधरी संयुक्त रूप से करेंगे। अनुमंडल कार्यालय, बेनीपुर में मंगलवार को विधायक प्रो. विनय कुमार चौधरी की अध्यक्षता में अधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में विधायक ने कहा कि जनकवि बैजनाथ मिश्र 'यात्री' नागार्जुन की जयंती कार्यक्रम का उद्घाटन 30 जून को सुबह 10 बजे किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रखंड के 18 संकुलों के मेधावी छात्रों से काव्य पाठ कराया जाएगा। कक्षा 1 से 12 तक के छात्रों के लिए बाबा के चेहरे का चित्रांकन और स्वतंत्र एवं ग्रामीण परिवेश पर चित्रांकन प्रतियोगिता आयोजित होगी। सफल छात्रों को कार्यक्रम स्थल पर पुरस्कृत किया जाएगा, ताकि बच्चों का हौ...