महाराजगंज, अप्रैल 7 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। बाबा धाम से दर्शन कर लौट रहे दो परिवारों की स्कार्पियो मंगलवार की सुबह घर से करीब 20 किलोमीटर पहले अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में वाहन चला रहे पूर्व सैनिक संतोष कुमार वर्मा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए। इस हादसे के बाद कोहराम मच गया।घटना भिटौली थाना क्षेत्र के पिपरा खादर के आगे भैंसा नहर मार्ग के पास मंगलवार सुबह हुई। दुर्घटना में रामदयाल वर्मा और उनकी पत्नी निर्मला गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों की हालत नाजुक देखते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल के डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मृतक संतोष कुमार वर्मा भारतीय सेना से सेवानिवृत्त थे और वर्तमान में भिटौली विद्युत उपकेंद्र पर गार्ड के पद पर कार्यरत थे। बताया जा रहा ...