बाबा धाम गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, आक्रोशित लोगों ने किया चक्का जाम
गोरखपुर, अगस्त 8 -- गोरखपुर, वरिष्ठ सावंददाता। बाबा धाम गए 27 वर्षीय युवक बजरंगी निषाद की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। छह अगस्त को कटोरिया थाना क्षेत्र के पास सुनसान स्थान स्थित पोखर में उसका शव मिला। शव आने पर शाहपुर इलाके के चारफाटक के पास युवक के परिजन और स्थानीय लोगों ने हत्या की आशंका जताते हुए आरोपितों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर जाम लगा दिया।
मृतक की पहचान मृतक की पहचान रमेश निषाद के पुत्र बजरंगी निषाद के रूप में हुई है। वह बिछिया जंगल स्थित तुलसीराम मल्लाह टोला, शहीद गली, वार्ड संख्या 23 का निवासी था। करीब 15 माह पहले उसका विवाह हुआ था। उसकी पत्नी पांच माह की गर्भवती है। बताया गया कि बजरंगी तीन अगस्त को मोहल्ले के कुछ लोगों के साथ बाबा धाम गया था। उसके साथ गए लोगों के अनुसार, यात्रा के दौरान वह पीछे रह गया था।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.