बाबा धाम के लिए रवाना हुआ कांवरियों का जत्था
गंगापार, जुलाई 29 -- सावन माह के प्रथम दिन मंसूराबाद से बाबा बैद्यनाथ धाम (देवघर) के लिए कांवरियों का जत्था श्रद्धा और उत्साह के साथ रवाना हुआ। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव से क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना करते हुए यात्रा शुरू की। कांवरिया शिव शर्मा ने बताया कि सभी श्रद्धालु पहले बिहार के सुल्तानगंज पहुंचकर उत्तरवाहिनी गंगा से पवित्र गंगाजल भरेंगे। इसके बाद पदयात्रा करते हुए झारखंड स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचेंगे, जहां भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से जलाभिषेक करेंगे। जत्थे में अमरजीत सरोज, इंद्रजीत, समरजीत, छोटू तिवारी, पंकज पटवा, पंकज कौशल, रामू मिश्र, विपिन सोनी, सुनील पुष्पकर, शुभम आदि रहे। यह भी पढ़ें- Sawan Kavad Yatra 2026: आखिर सुल्तानगंज से ही क्यों लाया जाता है बाबा बैद्यनाथ के लिए गंगाजल? यह भी पढ़ें- चाकुलिया: कांवर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.