बाबा धाम के लिए पहला कांवरियों का जत्था हुआ रवाना
सिमडेगा, जुलाई 25 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। पवित्र श्रावण मास के अवसर पर रामजानकी मंदिर से बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर के लिए पहला कांवरियों का जत्था श्रद्धा और उत्साह के साथ शनिवार को रवाना हुआ। यात्रा शुरू होने से पहले मंदिर में भगवान श्रीराम, माता जानकी एवं भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद श्रद्धालुओं ने बोल बम और हर-हर महादेव के जयघोष के साथ अपनी यात्रा प्रारंभ की। इस अवसर पर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं एवं परिजनों ने कांवरियों का तिलक लगाकर शुभकामनाओं के साथ विदाई दी। सभी ने बाबा भोलेनाथ से यात्रा की सफलता एवं सभी श्रद्धालुओं के सुख, शांति और समृद्धि की प्रार्थना की। पहले जत्थे में मनीष मातनहेलिया, प्रकाश मातनहेलिया, विकास मातनहेलिया, सुमित अग्रवाल, अमित जैन, रिंकी मातनहेलिया, शीतल अग्रवाल, ज्योति जैन एवं पिंकी बंसल शामिल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.