बाबा दूधनाथ धाम में कांवरिया सेवा शिविर का उद्घाटन
मुजफ्फरपुर, अगस्त 9 -- मुशहरी। छपरा मेघ स्थित बाबा दूधनाथ महादेव मंदिर में श्रावणी मेले को लेकर कांवरिया सेवा शिविर का बोचहां विधायक बेबी कुमारी ने रविवार को फीता काटकर उद्घाटन किया। मंदिर समिति के अध्यक्ष शंकर प्रसाद सिंह ने बताया कि पिछली सोमवारी को 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया था। दूसरी और तीसरी सोमवारी को इससे भी अधिक भीड़ जुटने की संभावना है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आथर घाट पर बैरिकेडिंग और टेंट की व्यवस्था की गई है। मंदिर परिसर में स्वास्थ्य शिविर और नियंत्रण कक्ष बनाया गया है। शंभू सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष सौरभ कुमार, मीडिया प्रभारी प्रफुल्लचंद्र आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.