कानपुर, फरवरी 15 -- दशमेश शस्त्र दल की ओर से धन धन बाबा दीप सिंह जी महाराज का पावन 344वां आगमन दिवस रविवार को शास्त्री नगर स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा में श्रद्धा व भक्तिभाव से मनाया गया। समागम में लखनऊ से आए ज्ञानी गुरदेव सिंह ने गुरमत विचारों से संगत को गुरु के इतिहास से जोड़ा। उन्होंने बताया कि बाबा दीप सिंह का जन्म 1682 ई. में अमृतसर में हुआ था। वह श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज की सेना के प्रमुख योद्धा थे। फिर अमृतसर से आए हजूरी रागी भाई सुखबीर सिंह ने शबद कीर्तन किया। अंत में संगत ने गुरु का अटूट लंगर छका। इस मौके पर प्रधान रविंदर पाल सिंह, तरविंदर सिंह, जसपाल सिंह पनेसर, मक्खन सिंह, सुप्रीत सिंह, अमरिंदर सिंह, महिंदर सिंह भाटिया, हन्नी भाटिया आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.