बाबा दानीनाथ मंदिर में बंगला की अंतिम सोमवारी पर उमड़ा भीड़
दुमका, अगस्त 18 -- काठीकुंड, प्रतिनिधि।बांग्ला सावन की अंतिम सोमवारी पर काठीकुंड स्थित प्रसिद्ध बाबा दानीनाथ मंदिर में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सोमवार की सुबह से ही मंदिर परिसर में भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतार लग गई। सुबह चार बजे मंदिर का पट खुलते ही श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर बाबा दानीनाथ का जलाभिषेक और पूजा-अर्चना शुरू कर दी। श्रद्धालु अपने साथ गंगाजल, बेलपत्र, फूल, दूध और अन्य पूजन सामग्री लेकर मंदिर पहुंचे। मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से गूंजता रहा। बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और युवा कांवरिया भी बाबा के दर्शन के लिए पहुंचे। श्रद्धालुओं में भगवान शिव के प्रति विशेष उत्साह और भक्ति देखने को मिली। शिकारीपाड़ा प्रखंड क्षेत्र के पंचवाहिनी नदी से जल लेकर कई जत्थे करीब 12 किलोमीटर की प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.