बाबा दशरथ मांझी जागृति मंच की प्रखंड कमेटी गठित
नवादा, मई 25 -- शहर के दशरथ नगर स्थित बाबा दशरथ मांझी स्मृति प्रतिमा स्थल पर रविवार को पर्वत पुरुष बाबा दशरथ मांझी जागृति मंच की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता मंच के जिला अध्यक्ष रंजन कुमार मांझी ने की, जिसमें जिले के सभी प्रखंडों से आए प्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया। बैठक में नवादा सदर प्रखंड की कमेटी का गठन किया गया और सर्वसम्मति से सुरेश मांझी को अध्यक्ष चुना गया। अर्जुन चौधरी को सचिव और शरण मांझी को कोषाध्यक्ष चुना गया। जिलाध्यक्ष रंजन कुमार मांझी ने सभी को पद की गोपनीयता की शपथ दिलाई। मंच के संस्थापक कपिल देव मांझी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जून महीने तक जिले के शेष सभी प्रखंडों के अध्यक्षों का चुनाव अनिवार्य रूप से संपन्न करा लिया जाएगा। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय लोक मो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.