काशीपुर, फरवरी 28 -- काशीपुर/जसपुर। बाबा दर्शन सिंह कुल्लीवाले की स्मृति में शनिवार को नगर कीर्तन निकाला गया, जिसका विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने स्वागत किया। इस दौरान पंच प्यारों को सरोपे भेंट किए गए तथा श्रद्धालुओं के लिए फल, पानी और चाय का वितरण किया गया। नगर कीर्तन का शुभारंभ बाबा गुरुदेव सिंह ने काशीपुर के ग्राम अजीतपुर से कराया। कीर्तन काशीपुर, कुंडा और गोविंदपुर गुरुद्वारा होते हुए जसपुर पहुंचा। मार्ग में जगह-जगह सेवादारों और श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। नगर कीर्तन के आगे सेवादार झाड़ू लगाकर मार्ग की सफाई करते और पानी का छिड़काव करते चल रहे थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.