पीलीभीत, जुलाई 2 -- पूरनपुर। प्राचीन बाबा त्रेतानाथ शिव मंदिर से बाबा अमरनाथ बर्फानी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का पहला जत्था बुधवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ रवाना हुआ। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोषों के बीच श्रद्धालुओं को भावभीनी विदाई दी गई। विधायक पुत्र ऋतुराज पासवान ने अपने कैंप कार्यालय पर श्रद्धालुओं का पुष्पमालाओं से स्वागत कर बाबा बर्फानी से सभी की सुरक्षित एवं मंगलमय यात्रा की कामना की। इसके बाद भाजपा जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य ने जिला उपाध्यक्ष लेखराज भारती और पार्टी पदाधिकारियों के साथ श्रद्धालुओं को तिलक लगाकर तथा भगवा पटका पहनाकर सम्मानपूर्वक विदाई दी। वरिष्ठ समाजसेवी पं. हरिदेव दीक्षित ने भी अपने आवास पर श्रद्धालुओं का स्वागत कर सफल और निर्विघ्न यात्रा की शुभकामनाएं दीं। यह भी पढ़ें- बाबा अमरनाथ के दर्शन को 50 श...