बोकारो, फरवरी 11 -- बोकारो, प्रतिनिधि। जैनामोड़ चौक स्थित बाबा तिलका मांझी स्टेच्यू स्थल पर झामुमो प्रखंड कमेटी के द्वारा देश की आजादी दिलाने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानी तिलका मांझी का जयंती समारोह धूमधाम के साथ 11 फरवरी को मनाया जाएगा। जिला के वरीय उपाध्यक्ष मोहन मुर्मू और प्रखंड अध्यक्ष पंकज मरांडी ने बताया समारोह को लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। प्रखंड के सभी पंचायत से पार्टी के कार्यकर्ताओं का जुटान होगा। चौक पर स्टेज बनाया जा रहा है। मुख्य अतिथि पेयजल व मद्ध निषेध मंत्री योगेन्द्र प्रसाद महतो के अलावे चंदनकियारी विधायक उमाकांत रजक,बेरमो विधायक कुमार जयमंगल के साथ केंद्रीय सदस्य हीरालाल मांझी,जिलाध्यक्ष रतनलाल मांझी उपस्थित रहेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.