छपरा, फरवरी 14 -- 8 लहलादपुर के जनता बाजार स्थित बाबा ढोढ़नाथ मंदिर महाशिवरात्रि पर सज धज कर तैयार लहलादपुर, एक संवाददाता। जनता बाजार स्थित बाबा ढोढ़नाथ मन्दिर में महाशिवरात्रि के अवसर पर भव्य सजावट की गई। भगवान भोलेनाथ के इस विशाल मंदिर को रंग-बिरंगी रोशनी और फूलों से आकर्षक ढंग से सजाया गया है। मंदिर की लगभग 85 फीट ऊंची गुम्बद दूर से ही श्रद्धालुओं को आकर्षित करती है, वहीं गर्भगृह में स्थापित लगभग तीन फीट ऊंचा शिवलिंग विशेष रूप से फूल-मालाओं से अलंकृत किया गया है। महाशिवरात्रि के मौके पर यहां भव्य मेले का आयोजन होता है, जिसमें पचास हजार से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। महाशिवरात्रि पर मंदिर का दृश्य देखते ही बनता है। बाहरी दीवारों पर आकर्षक लाइटिंग की गई है, जबकि गर्भगृह को सुगंधित पुष्पों से सजाया गया है। इस अवसर पर भगवान शि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.