जमुई, मार्च 7 -- सोनो, निज संवाददाता बाबा झुमराज मंदिर में शुक्त्रवार को श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। होली के बाद पहला शुक्त्रवार होने के कारण बड़ी संख्या में भक्त बाबा के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। मंदिर परिसर सुबह से ही भक्तों की भीड़ से खचाखच भरा रहा।आमतौर पर सोमवार, बुधवार और शुक्त्रवार को यहां पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ रहती है, लेकिन इस बार भीड़ सामान्य दिनों की तुलना में काफी अधिक रही।स्थानीय क्षेत्र के अलावा झारखंड और पश्चिम बंगाल से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे थे। भीड़ इतनी ज्यादा थी कि मंदिर परिसर में कदम रखने तक की जगह नहीं बची। भीड़ के कारण कुछ समय के लिए मंदिर परिसर में अफरा-तफरी का माहौल भी देखने को मिला। वहीं वाहनों की अव्यवस्थित पार्किंग के कारण मंदिर के आसपास सड़कों पर जाम की स्थिति बनी रही, जिससे...