बाबा जागेश्वर नाथ धाम मार्ग पर गिरे पेड़ से आवागमन बाधित
चंदौली, जून 14 -- शिकारगंज, हिन्दुस्तान संवाद। चकिया-अहरौरा मार्ग से हेतिमपुर प्रसिद्ध बाबा जागेश्वर नाथ धाम जाने वाले रास्ते पर एक माह से गिरे कदम के पेड़ के कारण श्रद्धालुओं और ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तेज आंधी के दौरान गिरा यह विशाल पेड़ एक मकान के सहारे टिका हुआ है। जिससे किसी भी समय बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों का आरोप है कि इसकी सूचना कई बार संबंधित विभाग को दी गई। लेकिन अब तक वन विभाग द्वारा पेड़ को हटाने की कोई पहल नहीं की गई है。
ग्रामीणों की चिंताएँ ग्रामीणों के अनुसार लगभग एक माह पूर्व आई तेज आंधी और बारिश के दौरान मार्ग किनारे स्थित कदम का पेड़ उखड़कर एक घर पर गिर गया था। पेड़ का बड़ा हिस्सा सड़क की ओर झुका हुआ है। जिससे बाबा जागेश्वर नाथ धाम जाने वाले मार्ग पर चार पहिया वाहनों का आवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.